विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champawat Weather: चंपावत में पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा, गर्म कपड़ों का सजा बाजार

By vinay sharmaEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 08 Nov 2023 11:01 AM (IST)

Champawat Weather उत्तराखंड की कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दीपावली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। चंपावत जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट देवीधुरा व पाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है।

चंपावत में पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा
चंपावत में पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा

HighLights

  1. चंपावत व लोहाघाट में पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा पारा
  2. गर्म कपड़ों का बाजार सजा, दिवाली के बाद ठंड और बढ़ेगी

जागरण संवाददाता, चंपावत। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। सुबह देरी से घरों से निकल रहे हैं। मौसम विज्ञानियों ने दीपावली से ठंड में तेजी आने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड अपना अहसास कराने लगेगी।

चंपावत जिला मुख्यालय के अलावा लोहाघाट, देवीधुरा व पाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है। रात के समय पाला पड़ रहा है। इससे रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।

कड़ाके की ठंड की दस्तक

सुबह धूप निकलने के बाद दो से तीन घंटे में पाला गल रहा है। सोमवार को लोहाघाट का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा। हालांकि चंपावत जिला मुख्यालय में दो दिन से तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। अब धीरे-धीरे कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। इसको देखते हुए लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड की चोटियों पर अब बर्फबारी के साथ होगी बारिश, गिरेगा पारा; पढ़ें मौसम का अपडेट

गर्म कपड़ों का सजा बाजार

ठंड बढ़ने से बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानें सजने लगी हैं। खासकर ठंडियों पर ऊनी वस्त्र बिक रहे हैं। कई दुकानदारों ने ऑफर में जैकेट, स्वेटर आदि की बिक्री शुरू कर दी है। लोहाघाट में भी ठेलों पर मोजे, स्वेटर, टोपी, स्कार्फ आदि बिकने लगे हैं। पुराना स्टॉक निकालने के लिए दुकानदार ऑफर भी दे रहे ।

चंपावत का तीन दिनों का तापमान

  • 05 नवंबर - 4.7 डिग्री
  • 06 नवंबर - 4.8 डिग्री
  • 07 नवंबर - 5.5 डिग्री

गुरुवार से बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव संभव है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है। 10 नवंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अनेक जगह व चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा हो सकती है। इससे ठंड में वृद्धि होगी। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम ठंड शुरू हो जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।