Move to Jagran APP

युवक को जीआइसी में किया क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, पौड़ी: संस्थागत क्वारंटाइन के लिए स्थान उपलब्ध न कराए जाने का आरोप लगाने वाले युवक को प

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2020 06:09 AM (IST)
युवक को जीआइसी में किया क्वारंटाइन
युवक को जीआइसी में किया क्वारंटाइन

संवाद सहयोगी, पौड़ी: संस्थागत क्वारंटाइन के लिए स्थान उपलब्ध न कराए जाने का आरोप लगाने वाले युवक को प्रशासन ने जीआइसी कंडी में क्वारंटाइन करा दिया है। इस युवक ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। वहीं प्रशासन ने युवक के वीडियो को शेयर करने वाले एक पोर्टल संचालक को नोटिस भी जारी किया है।

loksabha election banner

रविवार को कोट विकासखंड के ढूंगी गांव निवासी महेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें महेंद्र सिंह ने प्रशासन पर उसे संस्थागत क्वारंटाइन के लिए स्थान उपलब्ध न कराए जाने का आरोप लगाया था। महेंद्र सिंह का आरोप था कि वह जंगल में पेड़ के नीचे क्वारंटाइन हो रहा है। महेंद्र सिंह ने बताया था कि वह गांव में बकरियों का कारोबार करता है। 20 जून को वह बकरियां लेने अजमेर गया था, जहां से वह 22 जून को लौटा था। अपने ग्राम प्रधान के निर्देश पर वह कांडी गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटाइन हुआ। लेकिन एक दिन बाद ही कांडी के ग्राम प्रधान सहित वहां के ग्रामीणों ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। महेंद्र ने बताया था कि कांडी के ग्रामीणों ने उसका गांव दूसरी ग्राम पंचातय में होना बताया। महेंद्र ने प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उसे विद्यालय से निकाले जाने की सूचना उसने स्थानीय विधायक, एसडीएम पौड़ी सहित बीडीओ कोट को भी दी थी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिस पर वह जंगल में पेड़ के नीचे क्वारंटाइन हो रहा है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम पौड़ी श्याम सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति को फिर जीआइसी कंडी में क्वारंटाइन कर दिया गया है। व्यक्ति के पास भोजन बनाने के लिए पूरी व्यवस्था है। खाद्य सामग्री उक्त युवक को उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेज दिया जाएगा। प्रशासन ने कहा बीडीओ की अभद्रता के नहीं मिले साक्ष्य

महेंद्र ने बीडीओ कोट पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। महेंद्र ने बताया था कि जब बीडीओ से फोन पर उसने अपनी समस्या बताई तो बीडीओ ने गाली देकर फोन काट दिया। एसडीएम श्याम सिंह राणा ने बताया कि बीडीओ की अभद्रता के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं बीडीओ कोट अमर सिंह ने भी युवक के आरोप को बेबुनियाद बताया था।

पोर्टल को दिया नोटिस

महेंद्र के वीडियो को अपने पोर्टल पर शेयर करने वाले पोर्टल संचालक को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। एडीएम डॉ. एसके बरनवाल की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि पोर्टल संचालक घटनास्थल पर गए ही नहीं और बिना प्रशासन का पक्ष लिए वीडियो को शेयर किया। प्रशासन ने पोर्टल संचालक को तीन दिनों के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा है। ऐसा न किए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.