Move to Jagran APP

पुरानी पेंशन योजना बहाली को मेहदी रचाएंगी महिलाकर्मी

पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए महिला कर्मचारी करवाचौथ पर्व अनोखे अंदाज में आक्रोश जताएंगी। महिला कर्मचारी करवा चौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली के नाम की हाथों में मेहंदी रचाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:53 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:02 AM (IST)
पुरानी पेंशन योजना बहाली  को मेहदी रचाएंगी महिलाकर्मी
पुरानी पेंशन योजना बहाली को मेहदी रचाएंगी महिलाकर्मी

संवाद सहयोगी, पौड़ी: पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए महिला कर्मचारी करवाचौथ पर्व अनोखे अंदाज में आक्रोश जताएंगी। महिला कर्मचारी करवा चौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली के नाम की हाथों में मेहंदी रचाएंगी। महिला कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। असुरक्षित भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

loksabha election banner

पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कर्मचारी लंबे समय से आंदोलित हैं। आंदोलन के तहत मौन व्रत, ब्लैक आउट, सपरिवार स्लोगन विरोध सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बावजूद इसके सरकार कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। विगत 17 अक्टूबर को कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजो अभियान भी शुरू किया है। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी लगातार पोस्ट कार्ड भेज रहे हैं। आंदोलन की इसी रणनीति के तहत अब महिला कर्मचारियों ने सरकार के विरोध का अनोखा अंदाज चुना है।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता पंत व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवंतिका ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय तक विभाग में सेवाएं देता है। लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद उसका व परिवार का भविष्य सुरक्षित नहीं है। नई पेंशन योजना के बुरे प्रभाव लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को एकजुटता के साथ आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी आगामी करवाचौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग के नाम की मेहंदी रचाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के साथ ही पुरुष कर्मचारियों के परिजन भी इस विरोध में शामिल होंगे। प्रदेश से भेजे गए 35 हजार पोस्टकार्ड

पौड़ी: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी प्रदेशभर से 35 हजार पोस्टकार्ड भेज चुके हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को प्रदेश से संपूर्ण उत्तराखंड से 35 हजार और जनपद पौड़ी से 7 हजार पोस्ट कार्ड भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर पीएम व सीएम को 80 हजार पोस्ट कार्ड भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि अभियान की शुरुआत 17 अक्टूबर को कंडोलिया देवता मंदिर पौड़ी से की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.