विभिन्न राज्यों के महिला समूहों की दक्षता दिखेगी
जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल देश के विभिन्न राज्यों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: देश के विभिन्न राज्यों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के हुनर और कार्यक्षमता से श्रीनगर का जीआइटीआइ मैदान 24 फरवरी से गुलजार होने जा रहा है। विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह श्रीनगर गढ़वाल में अपने कार्यों और उत्पादों के जरिये जहां गढ़वाल की जनता को खरीददारी के लिए आकर्षित भी करेंगे। हिमाचल के मनाली क्षेत्र की भोले महादेव ब्रांड महिला स्वयं सहायता समूह की वरु देवी के साथ ही अन्य महिला स्वयं सहायता समूह भी अपने उत्पादों की बिक्री को लेकर शनिवार से ही श्रीनगर पहुंचने लगे हैं।
स्टेट रूरल लाइबलीहुड मिशन (ग्रामीण विकास विभाग) के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित अग्रवाल ने कहा कि 24 फरवरी से श्रीनगर के जीआइटीआइ मैदान में शुरू हो रहे सरस मेले आयोजन से जहां देश के विभिन्न राज्यों की ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी वहीं विभिन्न राज्यों के खान-पान के साथ हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, क्राफ्ट, वूलन से भी क्षेत्र की जनता रूबरू होगी। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों का जहां उत्साह बढ़ता है वहीं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती भी मिलती है। मोहित अग्रवाल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के इस दौर में सरस आयोजन बहुत महत्वपूर्ण भी है। 24 फरवरी से चार मार्च तक चलने वाले सरस आजीविका मेला की व्यापक तैयारियां अंतिम चरण में भी पहुंच गयी हैं।
फोटो - 22 एस.आर.आई.-5