महिला ने अचानक खुद पर केरोसिन छिड़क लगार्इ आग, मौत
कोटद्वार निवासी एक महिला ने खुद को आग लगार्इ दी। जिससे उसकी मौत हो गर्इ। वहीं उसे बचाने की कोशिश करते हुए उसका बेटा भी झुलस गया।
By Edited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 08:28 PM (IST)
v style="text-align: justify;">कोटद्वार, जेएनएन। कोटद्वार में एक महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी। आनन-फानन महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गर्इ।
कोटद्वार के ध्रुवपुर निवासी दमयंती रावत (46 वर्ष) पत्नी राजेंद्र सिंह रावत ने अचानक खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और फिर आग लगा ली। इसपर बेटे अंकित और दोनों बेटियों अर्चना और अंजलि ने आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं, हादसे में अंकित झुलस गया। उसे कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ये घटना सुबह साढ़े छह बजे की है।
वरिष्ठ पुलिस उप निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि दमयंती पिछले कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार थी और उनका देहरादून में उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि दमयंती के पति राजेंद्र सिंह मानेसर (हरियाणा) में निजी कंपनी में कार्यरत हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें