विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के टीचर गबर सिंह ने शिक्षा में किए अनूठे प्रयोग, अब मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Published: Sat, 22 Aug 2026 04:52 PM (IST)

पौड़ी जिले के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाएगा।

पौड़ी जिले के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार। जागरण

पौड़ी जिले के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार। जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार (पौड़ी)। पौड़ी जिले के नैनीडांडा ब्लाक के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाएगा।

शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से जारी सूची में उनका नाम शामिल है। 2019 में राज्यपाल पुरस्कार और 2021 में शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त करने वाले गबर सिंह बिष्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में अनवरत प्रयोग किए हैं। उनके प्रयास से बच्चों ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

30 से अधिक बच्चों को मिली छात्रवृत्ति 

पिछले पांच वर्षों में विद्यालय के 30 से अधिक बच्चों को राष्ट्रीय व राज्य स्तर की छात्रवृत्ति मिली है। कोरोना काल में गबर सिंह ने अपना यू-ट्यूब चैनल तैयार कर बच्चों को पढ़ाया। दूरदर्शन के देहरादून केंद्र से ज्ञानदीप कार्यक्रम के तहत सातवीं और आठवीं के बच्चों को विज्ञान और गणित की बारीकियां समझाने में मदद की।

2019 में एक समय ऐसा था जब विद्यालय में मात्र 16 बच्चे रह गए थे। ऐसे में गबर सिंह ने विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू किए। इस समय विद्यालय में 40 बच्चे अध्ययनरत हैं।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार: पिथौरागढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई को राष्ट्रीय सम्मान, शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर

यह भी पढ़ें- कौन हैं उत्तराखंड की डॉ. मनीषा निगम‌? राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ चयन