अज्ञात का शव मिला
सतपुली : सतपुली कस्बे में देवप्रयाग रोड पर इंटर कॉलेज गेट के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का श
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 06:47 PM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 06:47 PM (IST)
सतपुली : सतपुली कस्बे में देवप्रयाग रोड पर इंटर कॉलेज गेट के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सिर पर लगी चोट के आधार पर राजस्व पुलिस मामले को दुर्घटना का मान रही है।
राजस्व निरीक्षक सूर्यप्रकाश भट्ट के अनुसार मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सतपुली-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर इंटर कॉलेज गेट के समीप लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया गया। बताया कि मृतक की जेब में मिली डायरी व मृतक के हुलिए के आधार पर उसके नेपाल मूल के श्रमिक की होने की आशंका जताई जा रही है। राजस्व पुलिस ने पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है। (संसू)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें