Move to Jagran APP

उक्रांद फिर लड़ेगी उत्तराखंड बचाने की लड़ाई : काला

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) में शामिल होने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे समाजसेवी और उद्योगपति मोहन काला का पार्टी कार्यकत्र्ताओं और जनता ने पौड़ी चुंगी पर भव्य स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:53 PM (IST)
उक्रांद फिर लड़ेगी उत्तराखंड बचाने की लड़ाई : काला

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल :

loksabha election banner

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) में शामिल होने के बाद पहली बार श्रीनगर पहुंचे समाजसेवी और उद्योगपति मोहन काला का पार्टी कार्यकत्र्ताओं और जनता ने पौड़ी चुंगी पर भव्य स्वागत किया। यहां से एक बड़ी रैली के साथ उन्हें शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होते हुए श्रीनगर के रामलीला मैदान ले जाया गया। जहां उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते हुए मोहन काला ने कांग्रेस और भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने राज्य बनाने की अवधारणा को ही पूरी तरह धराशायी कर दिया। आज पहाड़ से पलायन रुकने के बजाय और तेज हो गया। खेती बागवानी समाप्ति के कगार पर पहुंच गई। कहा कि उत्तराखंड को बचाने की लड़ाई उक्रांद अब पुन: शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि अगर उक्रांद सत्ता में आई तो शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराएगी। पहाड़ों पर छोटे-छोटे उद्योग लगाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस दौरान उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने राज्य में लूट खसोट की है। जिससे राज्य की स्थिति कमजोर होती चली गयी। उक्रांद राज्य को बचाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ाई लड़ेगी। काशी सिंह ऐरी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, उक्रांद के पौड़ी जिलाध्यक्ष मनमोहन पंत, केंद्रीय प्रवक्ता जयप्रकाश उपाध्याय, शांति प्रसाद भट्ट, सुरेशानंद जुयाल, विमल बहुगुणा, मोहित डिमरी सहित अन्य कई उक्रांद नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। सुबोध पोखरियाल ने सभा का संचालन किया। फोटो - 16 एस.आर.आई.-2, 3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.