नगर निगम के विरोध में उक्रांद का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कोटद्वार को नगर निगम बनाने के विरोध में उक्रांद का मोटाढाक और हल्दूखाता पटव
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कोटद्वार को नगर निगम बनाने के विरोध में उक्रांद का मोटाढाक और हल्दूखाता पटवारी चौकी पर धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाबर क्षेत्र के अस्तित्व को खत्म करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर मोटाढाक में आयोजत सभा में संगठन के जिला मंत्री पुष्कर ¨सह रावत ने कहा कि नगर निगम बनाने के विरोध में उक्रांद का जन आंदोलन और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर कोटद्वार को नगर निगम बनने नहीं दिया जाएगा। कहा कि कोटद्वार को नगर निगम बनाने के विरोध में जनता उनके साथ है और जनता को साथ लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदीपक ¨सह रावत, श्रवण ¨सह रावत, बालम ¨सह नेगी, विनोद चौधरी, देवेंद्र ¨सह नेगी, सूरज डबराल, नितिन रावत, रानी डबराल, अजय रावत, रेखा सकलानी आदि मौजूद रहे। उधर, हल्दूखाता पटवारी चौकी पर भी नगर निगम के विरोध में धरना जारी रहा। इस दौरान दर्शन ¨सह नेगी, पितृशरण जोशी, प्रभा जोशी, हरिश द्विवेदी, पूनम देवी, महेश्वरी देवी, सुरेंद्र ¨सह रावत, विमला रावत, शेखरी देवी, ममता रावत, सुधा देवी, यशोदा देवी, पुष्पा रावत आदि मौजूद रहे।