17 किलो भांग की पत्ती संग दो गिरफ्तार
श्रीनगर गढ़वाल भांग की 17 किग्रा पत्तियों के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज
श्रीनगर गढ़वाल : भांग की 17 किग्रा पत्तियों के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित भांग का अवैध व्यापार करते हैं। पिछले कई दिनों से पुलिस नशा तस्करों की तलाश में थी। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआइ विनय कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक कृष्ण चंद सती, दीपक नौटियाल, देवेंद्र के साथ सुपाणा पुल के समीप सघन चेकिग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान कोटेश्वर में धर्मकांटा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में जाते दिखे। जिनके पास कुछ सामान भी था। पुलिस को आते देख इन दोनों अरोपितों ने भागने की कोशिश भी की। लेकिन, कृष्ण चंद सती ने दीपक नौटियाल और देवेंद्र के साथ भागकर इन दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम भक्तियाना निवासी रविद्र सिंह और गुठाईं चौरास निवासी विनोद सिंह बताया। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। (जासं)