Move to Jagran APP

प्रदेश में जल्द आएगा सशक्त लोकायुक्त कानून: तीरथ

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में जल्द सशक्त लोकायुक्त कानून के अस्तित्व में आने का दावा किया। इसकी परिधि में मंत्री, नौकरशाह सहित मुख्यमंत्री भी होगा।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 08 Apr 2017 01:11 PM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2017 04:03 AM (IST)
प्रदेश में जल्द आएगा सशक्त लोकायुक्त कानून: तीरथ
प्रदेश में जल्द आएगा सशक्त लोकायुक्त कानून: तीरथ

पौड़ी, [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में जल्द सशक्त लोकायुक्त कानून के अस्तित्व में आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश में सशक्त लोकायुक्त कानून लागू करेगी। इसकी परिधि में मंत्री, नौकरशाह सहित मुख्यमंत्री भी होगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि लोकायुक्त कानून के माध्यम से भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ उन्होंने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाने की बात भी कही। भाजपा जिला कार्यालय पौड़ी में राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा को जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जनादेश दिया है। इसे लेकर सरकार संजीदगी से लोकायुक्त कानून तैयार करने में जुटी हुई है। 

तीरथ ने लोकायुक्त बिल को प्रवर समिति में दिए जाने को कानून पर मंथन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि पौड़ी के विकास को भाजपा की पिछली सरकार ने जो घोषणाएं की थी। कांग्रेस सरकार ने किसी पर सकारात्मक पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि रांसी स्टेडियम, ल्वाली झील निर्माण, बस अड्डा निर्माण कार्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उत्तराखंड में रोजगार के नए-नए अवसर पैदा कर युवा पीढ़ी के हाथों को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर रोजगार विकसित किए जाने को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। भाजपा के जिला संगठन व पौड़ी विधायक के बीच तनातनी के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधि व संगठन एक दूसरे के पूरक है। इन्हें समन्वय कर जन समस्याओं के समाधान को लेकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमनलता ध्यानी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा रावत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत, विक्रांत रावत, मधु खुगशाल, कमला रावत, राजकुमार पोरी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा, दिगंबर नेगी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र रावत बोले, सचिवालय में सुधार की गुंजाइश

यह भी पढ़ें: राज्‍य की आर्थिक हालत खराब है, लेकिन राजस्‍व जुटाने के लिए शराब नहीं बेचेंगे: सीएम

यह भी पढ़ें: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की कार्यकर्ताओं को नसीहत, जीत व्यक्ति नहीं संगठन की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.