बैंक से ऋण लेने में नहीं होगी परेशानी
उत्तराखंड वन पंचायत के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
कोटद्वार: उत्तराखंड वन पंचायत के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान वापस अपने गांव लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
रविवार को भाजपा नगर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार के अलावा काम नहीं हुआ। भाजपा के सत्ता में आते ही सबसे पहले भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल जनता के हितों को लेकर काम करना है। कोरोना संक्रमण के दौरान प्रदेश में ढाई लाख से अधिक प्रवासी अपने गांव लौटे हैं, इन सभी प्रवासियों को दोबारा रोजगार के लिए अन्य शहरों में भटकना पड़े इसके लिए सरकार इन्हें गांव में ही स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए तीस लाख रुपये तक का लोन दे रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संपत रावत, राज्यमंत्री राजेंद्र अण्थ्वाल, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया मौजूद रहे। (संस)