तीरथ ने मतदान को लेकर कार्यकर्ताओं से ली फीडबैक
पौड़ी: गढ़वाल संसदीय सीट पर मतदान समाप्ति के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कार्यक
पौड़ी: गढ़वाल संसदीय सीट पर मतदान समाप्ति के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदान को लेकर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में हुए मत प्रतिशत को लेकर भी उन्होंने कार्यकर्ताओं से फीड बैक लिया। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वे सतपुली की ओर निकले। चुनावी दौड़ भाग के चलते वह काफी थके भी नजर आ रहे थे। इस मौके पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, राजकुमार पोरी, विक्रांत रावत आदि शामिल थे। जबकि बीजेपी के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ता आपस में मतदान को लेकर कुछ समय चर्चा करते दिखे। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी पौड़ी शहर में नहीं थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने बताया कि मतदान समाप्ति के बाद शुक्रवार को कुछ समय कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर हुए मतदान को लेकर चर्चा की गई। कहा कि पार्टी प्रत्याशी किसी बैठक में भाग लेने बाहर गए हैं।