Move to Jagran APP

हड़ताली कर्मचारी नहीं मनाएंगे होली

संवाद सहयोगी पौड़ी उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलित कर्मचारिय

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 05:35 PM (IST)
हड़ताली कर्मचारी नहीं मनाएंगे होली
हड़ताली कर्मचारी नहीं मनाएंगे होली

संवाद सहयोगी, पौड़ी : उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलित कर्मचारियों ने होली न मनाने का निर्णय लिया है। आंदोलित कर्मचारी होली के दिन शहर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को आरक्षण के विरोध में जागरुक करेंगे।

loksabha election banner

पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था बंद किए जाने की मांग के लिए उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। संगठन के मीडिया प्रभारी प्रेमचंद ध्यानी ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों ने होली न मनाने का निर्णय लिया है। ध्यानी ने कहा कि हड़ताली कर्मचारी मंगलवार को शहर क्षेत्र में भ्रमण का आरक्षण से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जागरुक करेंगे। होली के बाद आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। आंदोलित कर्मचारियों ने दावा किया कि होली के बाद आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी भी उनके समर्थन में हड़ताल पर होंगे। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा। सोमवार को धरने पर बैठने वालों में सोहन सिंह रावत, जसपाल सिंह रावत, जयदीप सिंह रावत, भवान सिंह, मनोज काला, संग्राम सिंह, मेहरवान सिंह, विक्रम सिंह राणा, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.