दोपहर बाद बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
पौड़ी मंडल मुख्यालय पौड़ी में लॉक डायन के दौरान सुबह सात से दोपहर एक बजे तक मिली छूट में
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 03:43 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 03:43 PM (IST)
पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में लॉक डायन के दौरान सुबह सात से दोपहर एक बजे तक मिली छूट में लोग जरुरी सामान खरीदने दुकानों में पहुंचे। सोशल डिस्टेंस बनाकर सामान खरीदा गया। समयावधि समाप्त होने के बाद बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह धारा रोड मार्केट, अपर बाजार, लोअर बाजार, एजेंसी चौक आदि स्थानों में लोग सब्जी व अन्य जरुरी सामान खरीदने पहुंचे। जबकि वाहनों का संचालन पूरी तरह से ठप रहा। एक बजे बाद जरुरी दुकानें बंद होने के बाद पूरे शहर में सन्नाटा ही नजर आया। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। तथा आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखे हुए थे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें