Move to Jagran APP

महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासियों के लिए बनाए अलग क्वारंटाइन केंद्र

संवाद सहयोगी पौड़ी जनपद में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए प्रशासन अधिक चौकन्ना हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 05:48 PM (IST)
महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासियों के लिए बनाए अलग क्वारंटाइन केंद्र
महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासियों के लिए बनाए अलग क्वारंटाइन केंद्र

संवाद सहयोगी, पौड़ी : जनपद में बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए प्रशासन अधिक चौकन्ना हो गया है। प्रशासन ने महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों के लिए शहर से दूर केंद्रीय विद्यालय भवन में क्वारंटाइन केंद्र बनाया है। अब महाराष्ट्र से आने वाले प्रवासियों को शहर से दूर क्वारंटाइन किया जाएगा। प्रशासन ने यह कदम महाराष्ट्र से आ रहे प्रवासियों की स्थिति को देखते हुए किया है।

loksabha election banner

जनपद में वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के आठ एक्टिव मामले हैं। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ हो चुका है। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव की होम क्वारंटाइन के दौरान मौत हो गई है। हालांकि, प्रशासन उक्त व्यक्ति की मौत का कारण टीबी बता रहा है। पिछले दो दिनों में जनपद में छह कोरोना पॉजिटिव मामले आए थे। जिससे प्रशासन सकते में हैं। महाराष्ट्र कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए पौड़ी जनपद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। महाराष्ट्र से जनपद में पहुंचने वाले प्रवासियों के लिए शहर से दूर नव निर्मित केंद्रीय विद्यालय भवन में अलग क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है। एसडीएम अंशुल सिंह ने बताया कि वर्तमान में यहां 38 लोग क्वारंटाइन हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.