मातृशक्ति के हाथ सतपुली को संवारने का जिम्मा
संवाद सूत्र, सतपुली: पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत सतपुली की कमान आरक्षण के चलते महिल
संवाद सूत्र, सतपुली: पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत सतपुली की कमान आरक्षण के चलते महिला के हाथों में होगी।
नयारघाटी क्षेत्र से लगे पांच ब्लॉकों का मुख्य केंद्र सतपुली अब तक ग्राम पंचायत के अधीन थी। कस्बे के बढ़ते स्वरूप के चलते यहां सफाई व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं के अभाव के चलते स्थानीय लोग नगर पंचायत बनाने की मांग उठा रहे थे। शासन ने फरवरी 2014 में इसे विधिवत नगर पंचायत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत सतपुली मल्ली और सतपुली सैंण के अस्तित्व को समाप्त कर बनी नगर पंचायत में चार वार्ड बनाए गए हैं। करीब चार हजार की आबादी वाले इस कस्बे में पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव में कई पुरुष दावेदार अध्यक्ष पद के लिए तैयारी में जुटे थे। लेकिन, यह पद महिला के लिए आरक्षित हो जाने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि अभी तक सामने आ रही महिला दावेदारों में अभी तक तैयारी में लगे पुरुष दावेदारों की पत्नियों का नाम सामने आए हैं। 2709 वोटर करेंगे भाग्य का फैसला
अध्यक्ष सहित चार वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला 2709 वोटर तय करेंगे। मतदाताओं की बात करें तो वार्ड 1 में 265 महिला व 279 पुरुष मतदाता, वार्ड 2 में 553 महिला व 616 पुरूष, वार्ड 3 में 257 महिला व 401 पुरूष और वार्ड 4 में 172 महिला व 166 पुरूष मतदाता है।