गढ़वाल भ्रमण को रवाना सतत मिलाप दल
लैंसडौन : गढ़वाल रायफल्स रेजिमेट सेंटर का सतत मिलाप दल गढ़वाल भ्रमण के लिए रवाना हो गया है। दल पेंशन
लैंसडौन : गढ़वाल रायफल्स रेजिमेट सेंटर का सतत मिलाप दल गढ़वाल भ्रमण के लिए रवाना हो गया है। दल पेंशनभोगियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेगा।
सोमवार को सेना के अभिलेख कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अभिलेख एवं कमान अधिकारी ले. कर्नल भूपेंद्र ¨सह ने दल को रवाना किया। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेगा। बताया कि गढ़वाल रेजिमेट गौरव सेनानियों, वीर नारियों एवं शहीद आश्रितों से निरंतर संपर्क बनाएं रखने के लिए यह कार्यक्रम चलाता है। बताया कि सतत मिलाप दल अपने क्षेत्रों में जाकर ब्लॉक व सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रतिनिधियों के माध्यम से पेंशनभोगियों से संपर्क करती है। पौड़ी के लिए तीसरी गढ़वाल रायफल के सूबेदार दयाल ¨सह व चौथी गढ़वाल रायफल्स के सूबेदार वीरेंद्र ¨सह के नेतृत्व में टीम रवाना की गई है। वहीं चमोली के लिए दस गढ़वाल रायफल्स के नायब सूबेदार हीरा ¨सह, उत्तरकाशी के लिए पांचवीं गढ़वाल रायफल्स के सूबेदार धनूर ¨सह व देहरादून के लिए छह गढ़वाल रायफल्स के सूबेदार बलबीर ¨सह के नेतृत्व में टीम रवाना की गई। (संस)