'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा': सीएम धामी पहुंचे, पदयात्रा का करेंगे शुभारंभ
सामाजिक कार्यकर्ता सरस्वती देवी को अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और महिला सुरक्षा मुद्दों पर मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को उत्तराखंड को श्रीनगर से लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ यात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री सतपाल महाराज, विधायक विनोद कंडारी भी समर्थकों के साथ श्रीनगर पहुंचे।
भाजपा का झंडा लेकर एलयूसीसी ठगी पीड़ित महिलाएं रैली में पहुंची। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव मयंक बहुगुणा को भी डिटेन किया गया है। मयंक एनएसयूआई से जुड़े हैं।
हिरासत में सरस्वती देवी
अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने जा रही सामाजिक कार्यकर्ता एवं आंदोलनकारी सरस्वती देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दरअसल, शनिवार को श्रीनगर में भाजपा की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ यात्रा का शुभारंभ होना है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रतिभाग करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान सरस्वती देवी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करने समेत महिला सुरक्षा के मुद्दे उठाने की मांग की थी।
बताया गया कि जैसे ही सरस्वती देवी अंकिता भंडारी का पोस्टर हाथों में लेकर अपने घर से बाहर निकलीं, पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही हिरासत में ले लिया।