सकलानी बने संस्कृत शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
संस्कृत विषय के शिक्षकों की बैठक में संस्कृत शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल : संस्कृत विषय के शिक्षकों की बैठक में संस्कृत शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी संगठन के जिलाध्यक्ष चुने गए। ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी कोट पौड़ी के नवीन जुयाल जिला सचिव चुने गए। श्रीदेवी संपद आध्यात्म संस्कृति महाविद्यालय स्वर्गाश्रम ऋषिकेश के डॉ. अनिल नौटियाल को संगठन का उपाध्यक्ष, श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग के डॉ. सुशील बडोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी अनुसूया प्रसाद सुंद्रियाल की देखरेख में चुनाव हुए। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें