रुचि बनी प्रमुख संगठन की अध्यक्ष
कोटद्वार : दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा को पौड़ी जिला प्रमुख संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। इस
कोटद्वार : दुगड्डा ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा को पौड़ी जिला प्रमुख संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुखों ने एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों के बेहतर विकास का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि पौड़ी जिले के ब्लॉक क्षेत्रों के बेहतर विकास के लिए उन्हें एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण के दौरान ब्लॉक प्रमुखों की चुनौतियां बढ़ गई है, लेकिन उनका उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है। जल्द ही ब्लॉक प्रमुखों का एक दल विकास कार्यों को लेकर बनाई गई योजनाओं के लिए प्रदेश सरकार से वार्ता करेगा।
नवनियुक्त ब्लॉक प्रमुख संगठन की अध्यक्ष रुचि कैंत्यूरा ने कहा कि आगामी बैठक में कार्यकारणी के विस्तार को लेकर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, रिखणीखाल ब्लॉक प्रमुख मनमोहन देवरानी, जयहरीखाल ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी मौजूद रहे। (संस)