सड़क पर लेटी महिला, यातायात बाधित
पौड़ी शहर के कोतवाली के पास एक महिला करीब एक घंटे तिराहे पर लेटी रही। जिससे लो
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:19 AM (IST)
पौड़ी: शहर के कोतवाली के पास एक महिला करीब एक घंटे तिराहे पर लेटी रही। जिससे लोगों की भीड़ लग गई, इससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।
शनिवार शाम करीब पांच बजे एक महिला कोतवाली से पचास मीटर आगे तिराहे पर लेट गई। महिला वर्षों से पौड़ी शहर में ही रह रही है। महिला के सड़क के बीचों बीच तिराहे पर लेट जाने से यहां यातायात बाधित रहा। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी ने जब उक्त महिला को उठाने का प्रयास किया तो वह भड़क गई। करीब एक घंटे बाद महिला को सीओ सिटी ने उठाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो पाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें