गोयू के निकट ढहा सड़क का पुस्ता
लैंसडौन : गुरुवार रात मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से फतेहपुर-लैंसडौन मार्ग में गोयू गांव के नि
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:39 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 05:39 PM (IST)
लैंसडौन : गुरुवार रात मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से फतेहपुर-लैंसडौन मार्ग में गोयू गांव के निकट सड़क का पुस्ता ढह गया। पुस्ता ढहने से इस मार्ग में होकर गुजरने वाले यात्री व वाहनों के सर पर दुर्घटना का खतरा मंडराने लगा है।
लैंसडौन-फतेहपुर मोटर मार्ग में ग्राम गोयू के निकट गत रात्रि बारिश के कारण सड़क का पुस्ता ढह गया। जिसके चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहनों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, ग्राम मोहरा निवासी राम ¨सह की गोशाला मूसलाधार बारिश के कारण ढह गई। राम ¨सह ने एसडीएम लैंसडौन से क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। (संस)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें