विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार्बेट टाइगर रिजर्व में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर

Published: Sat, 16 May 2026 08:27 PM (IST)

उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व में एक जंगली हथिनी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिसे वन्यजीव प्रेमियों के ...और पढ़ें

कार्बेट टाइगर रिजर्व के गर्जिया पर्यटक जोन में अपने शिशुओं के साथ विचरण करती हुई हथिनी। साभार वन विभाग

कार्बेट टाइगर रिजर्व के गर्जिया पर्यटक जोन में अपने शिशुओं के साथ विचरण करती हुई हथिनी। साभार वन विभाग 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कालागढ़ (पौड़ी)। उत्तराखंड के कार्बेट टाइगर रिजर्व से बेहद दुर्लभ और खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। बाघों की दहाड़ और हाथियों की चिंघाड़ से गूंजने वाले जंगल में एक हथिनी ने जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया है।

यह दुर्लभ मामला तब सामने आया जब गर्जिया पर्यटक जोन में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर संजय छिमवाल ने हथिनी और उसके दोनों बच्चों को अपने कैमरे में कैद किया। जंगल में हाथियों के जुड़वा बच्चों का जन्म बेहद कम देखने को मिलता है।

यह घटना वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग के लिए खास मानी जा रही है। इससे पहले, नवंबर 2025 में पन्ना टाइगर रिजर्व में भी एक हथिनी ने जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया था।

elephant baby

अब कार्बेट में हुई इस घटना ने वन्यजीव विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने गर्जिया जोन में गश्ती दलों को अतिरिक्त सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि हथिनी व उसके नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि जंगल के हाथियों में जुड़वा शिशुओं का जन्म अत्यंत दुर्लभ घटना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पल एक प्रतिशत से भी कम मामलों में देखने को मिलते हैं। बताया कि भारत में मादा हथिनी द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बहुत कम मामले सामने आए हैं।

  • नवंबर 2025 : पन्ना टाइगर रिजर्व : 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने दो मादा बच्चों को जन्म दिया। इसे भारत में हथिनी द्वारा जुड़वा बच्चों के जन्म का पहला दर्ज मामला बताया गया।
  • मई 2026 : कार्बेट टाइगर रिजर्व : एक जंगली हथिनी ने जुड़वा शिशुओं को जन्म दिया, जो बेहद दुर्लभ घटना मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के कुमाऊं के जंगलों में कितने हाथी? 20 मई से शुरू हो जाएगी गजराज की गणना

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में आ धमका एक दांत वाला हाथी, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के फूल गए हाथ-पैर