विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश में आ धमका एक दांत वाला हाथी, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों के फूल गए हाथ-पैर

Published: Fri, 15 May 2026 09:34 AM (IST)

ऋषिकेश के आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दांत वाला हाथी आ गया, जिससे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में ...और पढ़ें

HighLights

  1. आईडीपीएल में सुबह दिखा एक दांत वाला हाथी

  2. मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में फैली अफरातफरी

  3. वन विभाग ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आईडीपीएल में शुक्रवार सुबह एक दांत वाला हाथी आ धमका, जिससे मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।

इस दौरान एम्स रोड व आईडीपीएल रोड पर वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई। घटना शुक्रवार सुबह 6 बजे की है।

बता दें कि ऋषिकेश में एक दांत वाला हाथी लगातार जंगल से आबादी क्षेत्रों की ओर आता रहता है। यह हाथी गुमानीवाला, मंशा देवी, अमित ग्राम, आईडीपीएल, खदरी, रायवाला, छिदरवाला, डांडी तक घूमता हुआ देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- VIDEO : सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से घायल दंतैल हाथी ने तोड़ा दम, अब तक पांच हाथियों की मौत

यह भी पढ़ें- बिरनी में हाथियों के झुंड ने महिला को कुचलकर मार डाला, जंगल में मिला शव; झारखंड में बढ़ रहा मानव-हाथी संघर्ष