गोष्ठी में मानवाधिकारों के संरक्षण पर हुई चर्चा
संवाद सहयोगी कोटद्वार राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जनाधिकार मंच के सदस्
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयोजित गोष्ठी में जनाधिकार मंच के सदस्यों ने मानवाधिकारों के संरक्षण पर चर्चा की। इस दौरान सदस्यों ने अधिक से अधिक लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
मंगलवार को पटेल मार्ग स्थित एक बरातघर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के पुष्पेंद्र राणा ने कहा कि किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार ही मानवाधिकार की श्रेणी में रखा जाता है। आमतौर पर कम ही लोगों को उनके सभी अधिकारों के बारे में बेहतर पता होता है। कहा कि लोगों को उनके अधिकारों के बारे में पता चल सके, इसके लिए ही राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस मनाया जाता है।
संस्था के कानूनी सलाहकार अरविद वर्मा ने लोगों को उनके तमाम अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भारत में 1993 में मानव अधिकार कानून अमल में आया था। गोष्ठी में युवाओं में तेजी से बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर भी चिता व्यक्त की गई। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष आशाराम, महामंत्री मोहन लाल प्रजापति, विजय चौहान, भारत सिंह नेगी, शहनाज शम्मी, मुकेश कुकरेती, वीर सिंह घाघट, विजय चौहान आदि मौजूद रहे।