गुरु पर्व पर चलाया सफाई अभियान
संवाद सूत्र, दुगड्डा : संत निरंकारी मिशन की विभिन्न क्षेत्रीय शाखाओं में गुरु पूजा दिवस के मौके पर ब
संवाद सूत्र, दुगड्डा : संत निरंकारी मिशन की विभिन्न क्षेत्रीय शाखाओं में गुरु पूजा दिवस के मौके पर बाहरी एवं आंतरिक प्रदूषण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाया गया।
गुरुवार को गुरु दिवस के मौके पर कोटद्वार शाखा की ओर से सिद्धबली चिल्ड्रन पार्क सहित मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर आम, अमरूद, आंवला, जामुन के पेड़ भी लगाए गए। साथ ही उपस्थित जनों को गुरु के दर्शन के बारे में बताया गया और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर शाखा के मुख्य मुखी अरुण कुमार जुयाल, संचालक राजन लाल, जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे। वहीं संत निरंकारी मंडल की ओर से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कण्वघाटी में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर सत्येंद्र ¨सह बिष्ट, विनोद गौड़, प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना, चंद्रप्रकाश, शंभू प्रसाद, हरि ¨सह, रूपचंद्र गौड़, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं दुगड्डा में संत निरंकारी मंडल की ओर से दुगड्डा बाजार सहित खो नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर कमलेश्वरी डबराल रोशन रावत आदि मौजूद रहे।
23 कोटपी 6 --- दुगड्डा में संत निरंकारी मंडल की ओर से खोह नदी में चलाया जा रहा सफाई अभियान। जागरण