पॉलीथिन पर प्रशासन सख्त, काटे चालान
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने
संवाद सहयोगी, कोटद्वार: शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। निगम ने दुकानों में छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक व्यापारियों के चालान काटे। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को पॉलीथिन का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी।
शनिवार को सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने छापेमारी की। अभियान के दौरान जैसे ही टीम दुकानों में पहुंची व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई। टीम ने एक दर्जन दुकानों में छापेमारी करते हुए पॉलीथिन, प्लास्टिक के गिलास, दोना पत्तल बरामद किए। टीम ने व्यापारियों को हिदायत देते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर पूरे प्रदेश को पॉलीथिन मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए व्यापारियों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए।
टीम ने उपभोक्ताओं से भी पॉलीथिन में सामान न खरीने की अपील की। कहा कि उपभोक्त बाजार आते समय अपने साथ एक थैला लेकर आए, जिससे वह सामान को उसमें भरकर लेजा सके। यदि कोई भी व्यापारी उपभोक्ता को पॉलीथिन में सामान देता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शहर में पॉलीथिन का प्रयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए निगम की एक टीम भी गठित की गई।