Move to Jagran APP

खिर्सू में देवदार और बांज के पौधे रोपे

वन महोत्सव को लेकर खिर्सू में ग्वाड़ की प्रधान नीता देवी की अगुआई में पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 10:14 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 10:14 PM (IST)
खिर्सू में देवदार और  बांज के पौधे रोपे
खिर्सू में देवदार और बांज के पौधे रोपे

श्रीनगर गढ़वाल: वन महोत्सव को लेकर खिर्सू में ग्वाड़ की प्रधान नीता देवी की अगुआई में पौधरोपण किया गया। जिसमें ग्वाड़ की जनता के सहयोग से वन विभाग में देवदार, बांज, अंगूर के 50 से अधिक पौधों का रोपण किया।

loksabha election banner

ग्वाड़ की ग्राम प्रधान नीता देवी ने देवदार पेड़ की पौध का रोपण करने के साथ ही खिर्सू में वन विभाग की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का श्रीगणेश हुआ। वन महोत्सव को लेकर क्षेत्र के उप वन क्षेत्राधिकारी उदय कुमार जोशी की देखरेख में खिर्सू में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है जिसके तहत बुधवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। ग्वाड़ की ग्राम प्रधान नीता देवी ने कहा कि रोपित पौधों का संरक्षण करना भी जरूरी है। स्वच्छ पर्यावरण के लिए जागरूक होकर कार्य करना हम सबका कर्तव्य है। उप वन क्षेत्राधिकारी खिर्सू उदय कुमार जोशी ने पौधरोपण अभियान की महत्ता पर कहा कि जन सहयोग और जागरूकता से ही पर्यावरण संरक्षण सफल हो सकता है। इस मौके पर ग्वाड़ के सरपंच संपत सिंह रावत, वार्ड सदस्य रजनी देवी और वन बीट अधिकारी कलम सिंह भंडारी ,रामेश्वरी देवी, पौधालय सावित्री देवी, साबर सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। (जासं)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.