ताड़केश्वर में होगा देवदार पौध का रोपण
कोटद्वार : अंगणी ग्रामवासी समूह की पहल पर बदलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ताड़केश्वर मंदिर परिसर के 22 जुला
कोटद्वार : अंगणी ग्रामवासी समूह की पहल पर बदलपुर क्षेत्र के अंतर्गत ताड़केश्वर मंदिर परिसर के 22 जुलाई को देवदार का रोपण किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत व अंगणी ग्रामवासी समूह के प्रवक्ता जीतेंद्र ¨सह चौहान ने बताया कि ताड़केश्वर धाम में देवदार की पौध लगाने का अभियान 2016 से चलाया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक वर्ष 100 पौध लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि ताड़केश्वर मंदिर परिसर में कभी देवदार के सघन वन मौजूद था और यह क्षेत्र की पारिस्थितिकी व मल्ला/बिचला बदलपुर के दर्जनों गांवों के जलस्त्रोतों को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण कारक रहा है। कहा कि विगत कुछ दशकों में पुराने देवदार के पेड़ तो बड़ी संख्या में टूटकर गिर गए, लेकिन नए पौधे नहीं लगाए गए, जिससे ताड़केश्वर में देवदार की सघनता में भारी कमी आई है। इसके साथ ही निकतवर्ती गांवों के जलस्त्रोतों पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। (जासं)