नजीबाबाद-बुवाखाल हाईवे पर पिक अप वाहन पर गिरा बोल्डर, चालक सुरक्षित
नजीबाबाद-बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली मल्ली के पास एक पिकअप वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे और पत्थरों की चपेट में आ गया।
HighLights
पिकअप वाहन नजीबाबाद-बुवाखाल हाईवे पर मलबे की चपेट में आया
वाहन चालक रईस अहमद दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित है
भारी बारिश से सड़क पर मलबा आने के कारण मार्ग बंद
संवाद सहयोगी, लैंसडौन। नजीबाबाद बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली गुमखाल के मध्य सतपुली मल्ली के समीप नजीबाबाद से पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ जा रहा एक पिक अप वाहन पहाड़ी से आए मलबे और पत्थरों की चपेट में आ गया। दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित है।
शनिवार प्रातः थाने पर सूचना मिली कि सतपुली मल्ली के पास कोटद्वार हाईवे पर एक पीक-अप वाहन (सब्जी की गाड़ी) पहाड़ से मलबा व पत्थर गिरने के कारण चपेट में आ गया है।
सूचना के बाद थाना सतपुली पुलिस टीम मय एसडीआरएफ टीम के मौके पर पहुंची तो पाया कि मौके पर एक पिक-अप वाहन नं यूपी20 सीटी 3543 सतपुली मल्ली के पास वन विभाग गेस्ट हाउस से करीब 200 मीटर पहले मलवे की चपेट में आ गया है। मौके पर वाहन के अन्दर देखा को कोई व्यक्ति मौजूद नही मिला।
यूपी का है वाहन
वाहन के सम्बन्ध में जानकारी करने पर वाहन स्वामी से सम्पर्क किया गया तो वाहन चालक/स्वामी से वार्ता करने पर उसने अपना नाम रईस अहमद पुत्र शफीक अहमद निवासी- क़स्बा जलालाबाद जिला-बिजनौर (यूपी) का होना बताया।
बताया कि वह कल रात्रि में कोटद्वार से सब्जी लेकर आ रहा था तो समय करीब 11.30 बजे रात में बारिश के कारण रोड़ में बड़े- बड़े पत्थर व मलबा आने के कारण रोड़ बन्द था। पत्थर गिरने का और अधिक अंदेशा हो रहा था, जिस कारण वह गाडी को वहीं पर छोड कर बाहर आ गया। उसके बाद और पत्थर गाड़ी से टकरा गए। लेकिन वह सुरक्षित निकल चुका था।
उसने स्वयं के मै स्वयं के पाटीसैंण में।होने की बात कही। रात्रि में अधिक बारिश के कारण जगह-जगह रोड़ पर काफी बोल्डर (पत्थर)/मलबा आया है जिस कारण अभी रोड़ बन्द है । रोड को कल रात्रि से ही सतपुली से डायवर्जन किया गया है।
सतपुली इंटर कॉलेज के निकट आया मलबा
सतपुली। लगातार हो रही बारिश के चलते सतपुली देवप्रयाग मोटर मार्ग सतपुली इंटर कॉलेज के निकट अत्यधिक मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया। इसके साथ इस मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध है।
हालांकि मलबा इस बार दुकानों तक नहीं पहुंचा, लेकिन बारिश लगातार हो रही है तो अत्यधिक मलबा आने से दुकानों को भी खतरा बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ हाईवे खांकरा के पास बंद, चमोली में 25 ग्रामीण लिंक मार्गों पर थमे पहिए
यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर कंटेनर और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत
