असहायों को वितरित की कंबल और रजाई
कोटद्वार: रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से 25 असहायों को ठंड से बचाव के लिए कंबल और रजाई वितरित की गई। क
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 04:33 PM (IST)
कोटद्वार: रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से 25 असहायों को ठंड से बचाव के लिए कंबल और रजाई वितरित की गई। क्लब पदाधिकारियों ने सबको असहाय लोगों की मदद के लिए प्रेरित भी किया।
क्लब अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि वो भी समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके। असहायों की मदद पुण्य का काम है। क्लब की ओर से रात्रि में ऐसे लोगों को कंबल व रजाई वितरित की गई, जिनके पास ओढ़ने के लिए कुछ भी नहीं था। इस मौके पर सचिव कुलदीप अग्रवाल, अनिल भोला, विजय कुमार माहेश्वरी, सचिन गोयल, ऋषि ऐरन, धनेश अग्रवाल, दीपक भाटिया, डीपी ¨सह और गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें