विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी में चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, 11 टीमों ने बाजारों में की छापेमारी

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:34 PM (IST)

जनपद पौड़ी गढ़वाल में चीनी की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया है।

पौड़ी में चीनी की जमाखोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान दुकान के स्टॉक का निरीक्षण करते अधिकारी

पौड़ी में चीनी की जमाखोरी के खिलाफ छापेमारी के दौरान दुकान के स्टॉक का निरीक्षण करते अधिकारी

HighLights

  1. चीनी की अवैध जमाखोरी, कालाबाजारी रोकने को अभियान।

  2. खाद्य एवं पूर्ति विभाग की 11 टीमों ने की जांच।

  3. दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी।

जागरण संवाददाता, पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में चीनी के अवैध भंडारण, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाए जाने के लिए खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभाग की 11 टीमों ने जनपद के विभिन्न नगरों एवं ग्रामीण बाजारों में खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर चीनी के स्टॉक एवं उपलब्धता की जांच की।

जनपद में चलाए गए अभियान को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विभागीय टीमों द्वारा कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, लैंसडाउन, सतपुली, लक्ष्मणझूला, चौबट्टाखाल, रिखणीखाल, दुगड्डा और उफरैंखाल बाजारों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान दुकानदारों को निर्धारित नियमों का पालन करने तथा चीनी का अनावश्यक रूप से भंडारण न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की कालाबाजारी अथवा अवैध बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

डीएसओ वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा बाजारों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगे भी नियमित एवं औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चीनी का अवैध भंडारण, जमाखोरी अथवा कालाबाजारी करते पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- खोह नदी में उफान के बाद राजमार्ग पर पहुंचा हाथियों का झुंड, पौड़ी गढ़वाल में मचाया उत्पात