विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोह नदी में उफान के बाद राजमार्ग पर पहुंचा हाथियों का झुंड, पौड़ी गढ़वाल में मचाया उत्पात

Published: Mon, 17 Aug 2026 01:51 PM (IST)

कोटद्वार में खोह नदी में उफान के बाद हाथियों के झुंड ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उत्पात मचाया, जिससे दो वाहन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल)। सोमवार सुबह श्री सिद्धबली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दो वाहनों को भी क्षति पहुंचाई। दरअसल, कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में बीती शाम मुसलाधार बारिश हुई, जिससे खोह नदी का जलस्तर बढ़ गया।

इस बीच हाथियों का एक झुंड राजमार्ग की तरफ फंस गया। झुंड में बच्चे भी हैं, जो नदी पार नहीं कर पा रहे। ऐसे में यह झुंड बीती रात से राजमार्ग के आसपास ही भटक रहा था।

इस बीच सुबह जब झुंड राजमार्ग पर मौजूद था, तभी पर्वतीय क्षेत्रों के तरफ जाने वाले वाहनों की कतार लग गई। झुंड में मौजूद बच्चों की सुरक्षा के कारण हथिनी ने दो वाहनों पर हमला कर दिया।

एक वाहन में शिक्षक सवार थे। हाथी का हमला होते ही भगदड़ मच गई और लोग वाहन छोड़ खुद की जान बचाने को भागने लगे। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने किसी हाथियों को राजमार्ग से जंगल की तरफ खदेड़ा। हाथी अभी भी राजमार्ग के समीप ही मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार पुलिस ने 2.046 किलो चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कार भी सीज