कोटद्वार पुलिस ने 2.046 किलो चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार, कार भी सीज
कोटद्वार पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 2.046 किलोग्राम चरस के साथ सुनील देवरानी को गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
कोटद्वार पुलिस ने 2.046 किलोग्राम चरस पकड़ी।
आरोपी सुनील देवरानी के पास 21 आपराधिक मामले।
चरस तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई।
जागरण संवाददाता, पौड़ी। कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ एवं सीआईयू की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों एवं व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति सोनी उर्फ सुनील देवरानी, निवासी कोटद्वार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.046 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए चरस के परिवहन में प्रयुक्त कार को कब्जे में लेकर सीज किया गया।
इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी सुनील पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट, बलवा, गैंगस्टर एक्ट, गुण्डा अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
