पौड़ी गढ़वाल कपड़ों की दुकान में लगी आग, जलकर राख हुआ सामान
कोटद्वार के घमंडपुर क्षेत्र में देर रात एक कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान का सारा ...और पढ़ें

HighLights
कोटद्वार के घमंडपुर में कपड़ों की दुकान में आग लगी।
चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
जागरण संवाददाता, कोटद्वार। बीती देर रात कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत घमंडपुर क्षेत्र में कपड़ों की दुकान में आग लग है। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुबह करीब छह बजे दुकान में फिर आग भड़क गई। दूबारा मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों में आग पर काबू पाया।
घटना रात करीब 11 बजे की है। दुर्गापुर चौराहे से पहले घमंडपुर वार्ड में स्टेट बैंक के समीप एक दुकान से भीतर से धुआं आता देख लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पता चला कि दुकान स्वामी नजीबाबाद रहते हैं।
जिसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर तोड़ आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब चार घंटे की मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों ने दुकान के भीतर पड़े अधजले कपड़े भी बाहर निकाल दिए। इस बीच सुबह करीब छह बजे दुकान में फिर से आग भड़क गई।
सूचना के बाद एक बार फिर दमकल वाहन मौके पर पंहुचा और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। आग से हुए नुकसान का अभी ब्यौरा नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ें- पौड़ी गढ़वाल में महिला को मारने वाला आदमखोर गुलदार 25 दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ से दूर