पॉलीथिन पर सख्ती, आठ पर कार्रवाई
संवाद सूत्र दुगड्डा चारधाम यात्रा के मद्देनजर पॉलीथिन उपयोग पर नगरपालिका दुगड्डा प्रशासन
संवाद सूत्र, दुगड्डा: चारधाम यात्रा के मद्देनजर पॉलीथिन उपयोग पर नगरपालिका दुगड्डा प्रशासन सख्त हो गया है। पालिका प्रशासन ने परिवहन विभाग के साथ अभियान चलाया और कुल आठ लोगों के चालान के साथ 1900 रुपये का जुर्माना भी वसूला।
मंडलायुक्त ने सभी निकायों को चारधाम यात्रा को लेकर पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दे रखे हैं। इसके तहत पालिका के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह व परिवहन अधिकारी सतेंद्र राज के नेतृत्व में गुरुवार को दुगड्डा में अभियान चलाया गया। गांधी चौक, मोती बाजार, सुभाष बाजार, धनीराम बाजार व कमला नेहरू मार्ग पर दुकानों में पॉलीथिन की चेकिग की गई। इस दौरान आठ दुकानदारों के पास से पॉलीथिन जब्त की गई। वहीं, दुकानदारों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की हिदायत भी दी। इस अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। उधर, पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि पॉलीथिन के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप