विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड पुलिस का गजब का कारनामा, हाथ नहीं लगा सुराग; फिर भी पकड़ा चोर

Published: Sun, 16 Aug 2026 03:15 PM (IST)

कोटद्वार में ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन एक युवक ने अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन एक युवक ने अपने ही घर में सेंधमारी कर दी। दिलचस्प बात तो यह है कि इसी शौक के चलते वह पुलिस के चंगुल में आ गया।

दरअसल, बैंक लेनदेन की जांच में स्पष्ट हुआ कि युवक ऑनलाइन गेमिंग में पैसा लगा रहा था और अधिक पैसा जीतने के चक्कर में उसने ही अपने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बताते चलें कि बीती एक अगस्त को पदमपुर निवासी मनमोहन सिंह बीती 31 जुलाई की रात परिवार के साथ अपने एक मित्र की सेवानिवृत्ति की पार्टी में गए हुए थे। रात्रि करीब सवा दस बजे जब वे घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और तमाम सामान यहां-वहां बिखरा हुआ था।

हाथ नहीं लगा कोई सुराग

उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोर घर से सोने के कुंडल, झुमके, चेन सहित अन्य जेवरात ले गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने दी गई तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कई तरीकों से जांच की। लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

पूछताछ के दौरान पुलिस को मनमोहन सिंह के पुत्र अमन की गतिविधियां संदिग्ध लगी। सूत्रों की मुताबिक पुलिस ने अमन की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। जिसके बाद चोरी की तमाम कड़ियां आपस में जुड़ती चली गई। पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट के आधार पर यह पाया कि अमन ऑनलाइन गेमिंग का शौकीन था व ऑनलाइन गेमिंग पर धनराशि व्यय कर रहा था।

पुलिस ने अमन से सख्ती से पूछताछ शुरू की तो पूरी योजना सामने आ गई। पता चला कि अधिक धनराशि जीतने के चक्कर में उसने स्वयं ही घर में चोरी की योजना तैयार की। पुलिस ने अमन की निशानदेही पर चोरी गए तमाम जेवरात बरामद कर दिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के हल्द्वानी में बेल्ट लहराकर दहशत फैला रहे थे चार युवक, पुलिस ने लगाई क्लास तो जोड़ने लगे हाथ

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी का हाई प्रोफाइल एसिड अटैक कांड: मां-बेटे की सजा बरकरार, 5 लड़कियों-एक बच्चे समेत 19 लोग हुए थे घायल