अधिकारियों को आरक्षण के बारे में नहीं है जानकारी
संवाद सहयोगी पौड़ी छात्र संगठनों ने अधिकारियों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्ष
संवाद सहयोगी, पौड़ी: छात्र संगठनों ने अधिकारियों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण के तहत मानकों की पूरी जानकारी न होने का आरोप लगाया है। एनएसयूआइ व अभाविप कार्यकर्ताओं का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को जानकारी न होने से पात्रों को प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं।
शनिवार को एनएसयूआइ व अभाविप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल को ज्ञापन सौंपकर आíथक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण के नियमों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दिए जाने की मांग की। एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव मोहित सिंह व छात्र संघ सचिव गोपाल नेगी ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं है। कई बार अधिकारी कृषि भूमि व आवासीय भूमि में भी अंतर नहीं समझ पा रहे हैं, जिससे पात्रों को आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में आकाश कुकरेती, रामभरोसे काला, नितिन गोदियाल, अमित नेगी आदि शामिल थे।