कूड़ेदान गायब,सड़कों पर डाली जा रही गंदगी
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : नगर क्षेत्र की सड़कों पर पसरी गंदगी को एक जगह एकत्रित करने के
संवाद सहयोगी, कोटद्वार : नगर क्षेत्र की सड़कों पर पसरी गंदगी को एक जगह एकत्रित करने के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर में लगाए गए अधिकांश कूड़ेदान गायब हो गए हैं। नतीजा सड़कों के किनारे कूड़ेदान नहीं होने से कूड़ा सड़कों पर इधर-उधर बिखरा रहता है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी नगर निगम प्रशासन कूड़ेदानों की खोज-खबर लेने को तैयार नहीं है।
छह माह पूर्व नगर निगम प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में 50 से अधिक कूड़ेदान लगाए गए थे, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण अधिकांश कूड़ेदान गायब हो गए हैं। कूड़ेदान के अभाव में सड़कों पर कूड़ा इधर-उधर पड़ा रहता है। स्थानीय निवासी मयंक रावत, मोहन ¨सह का कहना है कि शहर में कूड़ेदान लगने से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन अब कूड़ेदान गायब होने से कई लोग सड़कों के किनारे ही गंदगी का ढेर लगा देते हैं। जिससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी होती है। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु कूड़े को मुंह में दबाकर इधर-उधर फैला देते हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी का कहना है कि शहर के चौराहों पर लगे कूड़ेदानों को आवारा पशुओं ने तोड़ दिया है। जल्द ही सार्वजनिक स्थानों का चयन कर बड़े कूड़ेदान रखवाए जाएंगे। सड़कों के किनारे गंदगी फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।