राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी शुरू
पौड़ी उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने आगामी 24 नवंबर को देहरादून में आयोजित होन
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 06:46 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:46 PM (IST)
पौड़ी : उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने आगामी 24 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्य संयोजक सीता राम पोखरियाल ने कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक घटक संघों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक शामिल होंगे। इसके लिए जनपदों में बैठक आयोजित की जा रही है। उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था समाप्त किए जाने की मांग को लेकर अधिक से अधिक संख्या के साथ सम्मेलन में शामिल होने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें