Move to Jagran APP

जल, थल, नभ में सफलता का परचम लहरा रहीं मातृ शक्ति

जागरण टीम गढ़वाल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 07:23 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:16 AM (IST)
जल, थल, नभ में सफलता का परचम लहरा रहीं मातृ शक्ति
जल, थल, नभ में सफलता का परचम लहरा रहीं मातृ शक्ति

जागरण टीम गढ़वाल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। गोष्ठी आयोजित कर वक्ताओं ने समाज के विकास में मातृ शक्ति की भूमिका को रेखांकित किया। कहा वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। जल, थल, नभ में महिलाएं अपनी सफलता का परचम लहरा रहीं हैं।

loksabha election banner

पौड़ी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नेहरू युवा कल्याण केद्र की ओर से डीएवी इंटर कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम में सीओ वंदना वर्मा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपने को स्थापित कर अपने परिवार का नाम रोशन कर रही हैं। जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां खुशहाली होती है। इस दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पैडुल की आशा कार्यकर्ता सावित्री रावत,स्वरोजगार के क्षेत्र में यशोदा नेगी व राजनीति के क्षेत्र से बैंग्वाड़ी की प्रधान मधु कुकशाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में परम पर्वतीय रंगमंच, आकांक्षा समिति, युवा मंडल च्वींचा गांव व नेहरू युवा केंद्र के युवाओं द्वारा आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक जिला युवा समन्वयक शैलेश भट्ट, आकाशवाणी उदघोषक योगम्बर पोली, लेखाकार अंजना बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा महिला मां के रूप में बच्चे की पहली अध्यापक होती है इसलिए अपने बच्चे तक अच्छे संस्कार पहुंचाना हर माँ का पहला दायित्व होना चाहिए। कार्यक्रम में वीटी सेंटर की प्रशिक्षिका सुनीता नेगी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से आरती जुयाल, चाइल्ड लाइन से शकुंतला नयाल, बाल कल्याण समिति से गंगोत्री नेगी, पूर्व राष्ट्रीय सेवा कर्मी सोनी सौंठियाल, जलागम से आशा नेगी, किरन भंडारी को भी सम्मानित किया गया। श्रीनगर गढ़वाल : बिगुल संस्था और लक्ष्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण को लेकर पत्रकार गंगा असनोड़ा को बिगुल सम्मान से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ एमएन गैरोला ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा एक से बढ़कर एक हिदी गीतों की प्रस्तुति देने के साथ ही मांगल गीत भी गाए गए। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रो. इंदु पांडे खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन किया अक्षिता खंडूड़ी ने किया। साइनी उनियाल के संयोजन में ममता उनियाल, अर्चना राणा, नीतू उनियाल, संध्या नौटियाल, कीर्ति राणा, प्रीति राणा ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। फाउंडेशन के जितेंद्र धिरवाण, बिगुल के शैलेंद्र तिवाड़ी, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी के साथ ही प्रमिला भंडारी, सुधा कंडारी, भावना भट्ट, उपासना कर्नाटक उपस्थित थे।

महिला दिवस पर प्रगतिशील जन मंच की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ महिला राज्य निर्माण आंदोलनकारी भागीरथी देवी को नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने सम्मानित किया। दूसरी ओर तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुद्वारा सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुबोध चमोली ने कहा कि आज महिलाएं हर कार्य के लिए पुरुषों से अधिक सशक्त भी हैं। संगोष्ठी में रेनबो स्कूल की प्रधानाचार्या विमल तनेजा, सरिता सेमवाल, पीबी डोभाल, डॉ. मुकेश सेमवाल, भगवती प्रसाद पोखरियाल ने भी विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय सेवा योजना की बिड़ला परिसर इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिड़ला परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की मुख्य अतिथि और गढ़वाल विवि फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर की निदेशक प्रो. इंदु पांडे खंडूड़ी ने कहा कि महिलाओं को स्वयं की शक्ति को पहचान कर सशक्त होकर आगे बढ़ना है। गोष्ठी की मुख्य वक्ता प्रो. सीमा धवन ने महिला सशक्तिकरण के अनेक उदाहरण देते हुए कहा कि मातृशक्ति किसी भी स्थिति में कहीं पर भी कमजोर नहीं हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी और गोष्ठी की संयोजिका डॉ. ममता आर्य ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफल नेतृत्व भी प्रदान कर बेहतर कार्यक्षमता का भी प्रदर्शन करती हैं। एनएसएस स्वयंसेवी छात्रा दिनेश्वरी और प्रतिष्ठा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाज में आगे बढ़ने के लिए महिलाओं को जागरूक भी होना होगा। अगस्त्यमुनि : महिला दिवस पर सेवा इंटरनेशनल उत्तराखंड के की ओर से पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई देवी, ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, नपं तिलवाड़ा की अध्यक्ष संजू देवी तथा नपं अगस्तयमुनि की अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। महिला समूहों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक काय्रक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर संस्था ने समाज सेवा के लिए मुखारी देवी, स्वास्थ्य सेवा के लिए दाई सुरजी देवी, शिक्षा के लिए अरूणा नौटियाल, राज्य स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग करने वाली छात्रा मधु तथा खेल के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्रा साक्षी बुटोला को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवा इटरनेशनल के चन्द्रापुरी मंडल के समन्वयक देवेन्द्र पड़ियार, ज्योति राणा एवं अर्चना नौटियाल, जितेन्द्र पुरोहित, पवन असवाल, हिमांशु डिमरी, गोपाल, विश्वनाथ, जयशंकर, निधि, अंकिता, रेखा, हेमलता, सरिता आदि ने सहयोग किया। गोपेश्वर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवच्योति महिला कल्याण संस्थान द्वारा खल्ला गांव में नुक्कड़ नाटक किए गए। समाजसेवी संस्था जन शिक्षण संस्थान द्वारा मंगलमय हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दशोली की ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी ने महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास किए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर कई लोगों को सम्मानित किया गया। जोशीमठ में सेवा इंटरनेशनल संस्था द्वारा उर्गम घाटी के देवग्राम में महिला दिवस को फ्यूंली कौथिक के रूप में मनाया गया। जिसमें मेरु गौं मेरी कौथिक के तहत प्रखंड के विभिन्न महिला समूहों और स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही छह महिलाओं को सेवा इंटर नेशनल द्वारा सम्मानित किया गया। जिसमें गीता चौहान को शिक्षा, देवेश्वरी देवी को लोक गायन, पुष्पा देवी को सामाजिक कार्य, अनीता कंडारी को स्वास्थ्य, सरस्वती देवी को सामाजिक और महक कवाण को साहसिक खेलों के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

नारायणबगड़ भाजपा मंडल की ओर से महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्नी देवी शाह द्वारा दीप प्रच्वलन कर कार्यक्रम का आरंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, महेशानंद चंदोला समेत अन्य लोग मौजूद थे। मेहलचौरी : विकासखंड गैरसैंण के मेहलचौरी में खंसर विकास समिति के बैनर तले माईथान क्षेत्र के 24 महिला मंगल दलों द्वारा सामुहिक रूप से महिला दिवस मनाया गया। वहीं मेहलचौरी के थाला गांव बाजार में रैली निकाल कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। माईथान में पूर्व प्रमुख जानकी रावत ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि महिलाओं को अधिकारों के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर महिला वक्ताओं ने शराब के बढ़ते प्रचलन पर रोक की मांग रखी। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुरेश बिष्ट, जिपंस अवतार सिंह, समन्वयक ब्रह्मकुमारी की नेहा, खंसर संघर्ष समिति के नारायण सिंह, मोहन सिंह, नरेन्द्र बिष्ट, नीलम आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राधा बिष्ट व मालती राणा ने किया।

नई टिहरी : महिला दिवस के अवसर पर राड्स संस्था ने चंबा ब्लॉक के बहेड़ा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि महिला दिवस पर महिलाओं को प्रेरित करने के लिए यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, पूर्व प्रमुख आनंदी नेगी, कुंभीबाला भट्ट आदि मौजूद रहे। उत्तरकाशी : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन की ओर से विकास खंड डूंडा के ग्राम ओल्या में कार्यक्रम किया गया। जिसमें विभिन्न महिला समूह सदस्यों, जन प्रतिनिधियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लैंगिक समानता न केवल एक महिला मुद्दा है बल्कि यह अब एक आर्थिक मुद्दा बन गया है के विषय पर चर्चा हुई। फाउंडेशन के प्रतिनिधि भूपेन्द्र रावत ने कहा कि विकास की प्रक्रिया में महिला और पुरुष की बराबर भागीदार है। कार्यक्रम में सरिता स्वयं सहायता समूह-ओल्या अध्यक्ष सरिता देवी, पटारा ग्राम संगठन की अध्यक्ष सर्तमा देवी, मालाना की पूर्व प्रधान कुशबा देवी, मगनी देवी, सुरेश धनवान सहित कई गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।

जिला मुख्यालय के सूर्या सामाजिक केंद्र जोशियाड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नेहा गर्ग ने प्रथम, कोशाम्बी ने द्वितीय और चारूल ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर प्राधिकरण की सचिव दुर्गा शर्मा ने छात्राओं को सम्मानित किया तथा महिला दिवस की सभी को बधाई दी। वहीं भंकोली में भी महिला दिवस आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं व होनहार बेटियों को सम्मानित किया गया है। लक्षेश्वर शिवमंदिर के पास प्रसिद्ध साइकिलिस्ट सविता महतो ने स्थानीय बालिकाओं को माउंटेन साइकिलिग के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बालिकाओं ने मैराथन में प्रतिभाग किया। इस मौके पर उप खंड शिक्षाधिकारी हर्षा रावत, सुमन कुमार रावत, कर्तव्य फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम पंवार, श्रृति रावत आदि मौजूद थे। वहीं संकल्प संस्था की ओर से वीरपुर डुंडा में जाड़ भोटिया जनजाति की महिलाओं के साथ महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिला की सचिव शांति परमार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर ऊन रंगाई का भी प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विभिन्न पादप की छाल, फूल, व बीच से रंग तैयार किए गए। प्रशिक्षक सीमा भारती ने कहा कि ये जैविक रंग हैं, इनके रंगे कपड़ों की डिमांड काफी अधिक है। पुरोला : मातृ शक्ति संगठन, मां दुर्गा महिला विकास समिति समेत बाल विकास महिला समिति व किसान महिला समिति की ओर से संयुक्त गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन पुरोला विधायक राजकुमार ने किया। इस मौके पर महिला शोषण, भ्रूण हत्या को समाप्त करने तथा बेटी पढ़ाने और बेटी बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष रेखा नौटियाल जोशी, मीना सेमवाल, नारायणी, गीता देवी, विमला देवी लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे। पोखरी: सेवा इंटरनेशनल द्वारा पोखरी बस स्टैंड पर रविवार को फ्यूली कौथिग का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड के 21 ग्राम पंचायतों की महिला समूहों ने भाग लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सेवा इंटरनेशनल की फाउंडर मेंबर गीता ताई ने कहा कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर करना है जिससे वे आगे बढ़ कर समाज और देश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे सके। वही मुख्य अतिथि बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि राज्य की सामाजिक आíथक और सांस्कृतिक गतिविधियों में महिलाओं का विशेष योगदान है। वहीं क्षेत्र में सामाजिक कार्यो में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

रुद्रप्रयाग : महिला दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से सटे गांव जयमंडी में 100 महिलाओं को मिनी बीज किट, शॉल व मग का वितरण किया गया। जिसमें मिनी बीज किट में फ्रेंच बीन, तोरी, लौकी, कद्दू, खीरा, बैंगन, भिडी, करेला के बीज शामिल है। डीएम, डीएचओ ने गांव के प्रगतिशील कृषक राकेश बिष्ट के खेत मे स्वयं जाकर फ्रेंच बीन का बीज भी बोया।

धनुपर क्षेत्र के जयमंडी में बीज किट का वितरण करते हुए डीएम मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।डीएम ने गांव के सभी कृषकों को मौसम आधारित फसलों व सब्जी का बीमा करने को भी कहा। बताया कि जखोली में कृषकों द्वारा मटर का बीमा किया गया था, कितु फसल ओलावृष्टि से फसल नष्ट होने से बीमा कंपनी ने दस हजार तक रुपये दिए गए। इस अवसर पर प्रधान हिमानी, पूर्व प्रधान एसएस बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिगज सहित ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.