विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वाल में कीर्तिनगर पुल के पास विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, हल्की चोटें आईं

By KamalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Mon, 02 Nov 2026 12:12 PM (IST)

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी कीर्तिनगर पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गलत दिशा से आ रहे वाहन से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल में कीर्तिनगर पुल के समीप सोमवार को देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह हादसा हुआ।

कीर्तिनगर पुल के पास गलत दिशा से आ रहे एक वाहन ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि विधायक सुरक्षित हैं और दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारी में गलत दिशा से आ रहे वाहन को टक्कर की वजह बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।