श्रीनगर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को मातृ शोक
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन सिंह रावत की माता कस निधन हा ेगया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 10:29 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:09 AM (IST)
श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन सिंह रावत की माता सुदामा देवी रावत का शुक्रवार की सुबह 80 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कुछ दिन पूर्व ही वह श्रीनगर से अपनी पुत्री के पास देहरादून गई थीं। दोपहर में हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत ने मुखाग्नि दी। सुदामा देवी रावत हमेशा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रहीं। उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के साथ ही मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, स्टॉफ व अन्य कर्मचारियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। (जासं)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें