रक्षा समिति से हटाया तो पिता की आंखों में देखे आंसू: मनीष खंडूड़ी
गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि जब मेरे पिता बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति से हटाया गया तो मैने उनकी आंखों में आंसू देखें थे।
पौड़ी, जेएनएन। गढ़वाल संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि पिता ने हमेशा ईमानदारी से कार्य किया, लेकिन इसका इनाम उन्हें रक्षा समिति से हटा कर मिला। कहा कि जब मेरे पिता बीसी खंडूड़ी को रक्षा समिति से हटाया गया तो मैने उनकी आंखों में आंसू देखें थे। कहा कि उनका अपमान किया गया।
भाजपा सांसाद मेजर जनरल (अ.प्रा.) बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस के टिकट से पौड़ी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए आयोजित जनसभाओं में वह केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला क रने के साथ ही अपनेे पिता की इमानदारी को भी बयां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिता ने भाजपा में इमानदारी से सेवा की, लेकिन इसका इनाम उन्हें रक्षा समिति के हटाकर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब उन्हें समिति से हटाया गया तो पिता की आंखों में उन्होंने आंसू देखे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से कल्जीखाल में आयोजित सभा को संबोधित में कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि मेरे पिता ने ईमानदारी से कार्य किया। मै भी उसी प्रकार इमानदारी से कार्य करुंगा। कहा कि राजनीति करनी होती तो मैं पहले ही कर लेता, लेकिन मै जनता की सेवा करना चाहूता हूं। कहा कि मेरी विचारधारा कांग्रेस से मिलती है और मैने राजनीति की शुरुआत भी कांग्रेस से ही की।
क्षेत्र प्रमुख महेंद्र राणा की ओर से क्षेत्र में किए गए कार्यों की उन्होने सराहना भी की। इस दौरान प्रधान संगठन के जगपाल नेगी, अनिल कुमार, राजेंद्र सिह पटवाल, शिवराज सिंह, आंनद सिंह, मनमोहन सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुए।
सभा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, क्षेत्र प्रमुख महेंद्र राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय डबराल, कोट के प्रमुख सुनील लिंगवाल, पूर्व प्रमुख नवल किशोर, महेश ढौंडियाल, अर्जुन पटवाल, सरिता नेगी, रेखा भंडारी, कमल रावत, भगवान टम्टा, राजेंद्र शाह आदि शामिल थे। संचालन संजय डबराल ने किया।
यह भी पढ़ें: बूथ के बाहर नहीं लगेगी प्रचार सामग्री, दो कुर्सी और एक टेबल की अनुमति
यह भी पढ़ें: चुनाव प्रशिक्षण से 56 कर्मचारी रहे नदारद, मांगा स्पष्टीकरण
यह भी पढ़ें: चुनाव में ली जाएगी सिविल डिफेंस और एनसीसी की भी मदद