Move to Jagran APP

महिला मोर्चे ने 100 से ज्यादा कन्याओं का किया पूजन

जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल भाजपा महिला मोर्चे की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 05:54 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 05:54 PM (IST)
महिला मोर्चे ने 100 से ज्यादा कन्याओं का किया पूजन

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: भाजपा महिला मोर्चे की ओर से रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में बड़े स्तर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य और सभासद प्रमिला भंडारी ने कन्याओं का पूजन करने के साथ ही उन्हें प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर प्रमिला भंडारी ने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग भी है। पुण्य की प्राप्ति होने के साथ ही परम्पराओं और संस्कारों को भी मजबूती मिलती है। भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली बन्नू ने महिला मोर्चा के कन्या पूजन आयोजन को महत्वपूर्ण और सराहनीय भी बताया। पूजन में शामिल होने वाली कन्याओं के लिए उन्होंने गिफ्ट आइटम भी भेंट किए। इस कन्या पूजन कार्यक्रम में 100 से अधिक कन्याओं का पूजन करने के साथ ही उन्हें प्रसाद वितरित किए गया। कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भी महिला मोर्चा ने कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महंत आशुतोष पुरी महाराज ने महिला मोर्चा की ओर से कन्याओं का पूजन किया।

महिला मोर्चा ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में लगभग पांच से 11 साल आयु तक की 100 से अधिक कन्याओं का पूजन करने के साथ ही महिला मोर्चा की ओर से उन्हें प्रसाद व पेंसिल, रबर के साथ ही गिफ्ट आइटम भी भेंट किए गए। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री जयंती कुंवर, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी रावत, नामित सभासद अनुसूया पटवाल, रेखा रावत, मीना असवाल, उषा कंडारी, सुनीता कठैत, सरोजनी रावत, अंजू भंडारी आदि ने कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजन में विशेष सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.