Move to Jagran APP

महाशीर फिश को बचाने में जुटे जंतु विज्ञानी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी महाशीर फिश को बच

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 08:10 PM (IST)
महाशीर फिश को बचाने में जुटे जंतु विज्ञानी
महाशीर फिश को बचाने में जुटे जंतु विज्ञानी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी महाशीर फिश को बचाने को लेकर गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञानी एक शोध परियोजना के तहत बड़ा अभियान भी चला रहे हैं। जिसमें वह सतपुली से लेकर ब्यासघाट तक नयार नदी क्षेत्र के गांवों में लोगों को महाशीर मछली की महत्ता और उसके संरक्षण के बारे में जागरूक कर रहे हैं। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के वरिष्ठ जंतु विज्ञानी प्रो. प्रकाश नौटियाल के दिशा निर्देशन में इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जिसमें वर्ड वाइड फंड फॉर नेचर दिल्ली डब्ल्यूडब्ल्यूएफ और प्रदेश का मत्स्य विभाग भी सहयोगी है।

loksabha election banner

उत्तराखंड में नयार नदी महाशीर के लिए सर्वोत्त मानी जाती है। वरिष्ठ जंतु विज्ञानी प्रो. प्रकाश नौटियाल का कहना है कि नयार के पानी के तापमान और पारिस्थितिकीय तंत्र को महाशीर अपने अनुकूल मानती हैं। पारिस्थितिकीय तंत्र को अपने अनुरूप मानते हुए अधिकांश महाशीर मछलियां अंडा देने के लिए भी इस नदी क्षेत्र को चुनती हैं। इसे स्टेट फिश का दर्जा भी मिला है। यहां गोल्डन महाशीर प्रजाति की महाशीर ज्यादा मिलती हैं। प्रो. प्रकाश नौटियाल के दिशा निर्देशन में सतपुली से ब्यासघाट तक चल रहे अभियान में महाशीर के संरक्षण के तरीकों को भी ग्रामीणों को बताया जा रहा है। प्रो. नौटियाल का कहना है कि अत्यधिक दोहन के कारण महाशीर विलुप्त होने के कगार पर भी आ चुकी है। ऐसी स्थिति में जरूरी भी है कि अंडे वाली महाशीर का दोहन किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए। नेशनल ब्यूरो फिश जैनेटिक रिसोर्सेज लखनऊ के विशेषज्ञ डॉ. सौरभ दीवान भी इस परियोजना में सहयोगी बने हुए हैं। बागी के ग्रामीणों को किया विशेष जागरूक

ब्यासघाट के समीप बागी गांव के अधिकांश परिवार मछुआरा संबंधी कार्यो से जुड़े हैं। प्रो. प्रकाश नौटियाल के दिशा निर्देशन में नयार के समीप बागी गांव के परिवारों को विलुप्त हो रही महाशीर के संरक्षण और संव‌र्द्धन में विशेष रूप से सहयोगी भी बनाया जा रहा है। जिसके लिए विश्वविद्यालय जंतु विज्ञान विभाग के शोधार्थी प्रो. नौटियाल के निर्देशन में बागी में डेरा भी डाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.