Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: उत्‍तराखंड की गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का संगीन आरोप, कहा- 'ईवीएम से हो सकती है छेड़छाड़'

Lok Sabha Election 2024 गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ करवा सकती है। न्होंने कहा कि मेरी हार हो अथवा जीत मैं जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करूंगा। इतना ही नहीं उन्‍होंने ईवीएम परिसर को सीज करने की मांग उठाई है।

By Ajay khantwal Edited By: Nirmala Bohra Published: Fri, 26 Apr 2024 04:19 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 04:19 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल

संवाद सहयोगी, जागरण कोटद्वार Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमें चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भी देखने को मिला। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़ करवा सकती है। उन्होंने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत करने की भी बात कही।

loksabha election banner

शुक्रवार को कोटद्वार पहुंचे गणेश गोदियाल ने कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि मेरी हार हो अथवा जीत, मैं जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करूंगा। कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने जनता से स्वयं के कार्यों को देख मतदान करने की अपील की थी। भाजपा ने केवल गढ़वालवासियों को झूठे सपने ही दिखाए। आज मोदी एक समुदाय द्वारा जनसंख्या वृद्धि की बात कहते हैं। लेकिन, वह पिछले दस वर्षों में एक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लेकर आ सके।

चुनाव में उन्हें गढ़वाल क्षेत्र का जनता का पूरा सहयोग मिला। लेकिन, उन्हें लगता है कि ईवीएम के साथ गड़बड़ी हो सकती है। ईवीएम परिसर को सीज करने की मांग उठाई है। कहा कि वर्तमान में परिसर में केंद्रीय सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी दे रहे हैं। लेकिन, केंद्रीय सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अंडर में आता है और इसके मंत्री अमित शाह हैं।

ऐसे में गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता। कहा कि उन्हें किसी भी पद का लालच नहीं है। फिर चाहे मुख्यमंत्री का ही पद क्यों न हो कांग्रेस में मुझसे पहले मुख्यमंत्री के लिए कई बड़े नेता हैं। कहा कि वह उत्तराखंड में भू-कानून व मूल निवास की भी पैरवी करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.