गुलदार के हमले में महिला घायल,रेफर
पौड़ी इडवालस्यूं पट्टी के ग्राम ओजली में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर ि
पौड़ी: इडवालस्यूं पट्टी के ग्राम ओजली में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को परिजन उपचार के जिला चिकित्सालय लाए। घायल की गंभीर स्थिति देखते चिकित्सकों ने श्रीनगर रेफर कर दिया है।
ओजली गांव निवासी दीपक सिंह की पत्नी भाजुली देवी सुबह करीब दस बजे गांव के समीप ही खेत में कार्य कर रही थी। तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। शोर करने पर गुलदार भाग निकला। बुरी तरह घायल महिला को परिजन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाए। यहां से घायल महिला को श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। गुलदार द्वारा क्षेत्र में महिला पर हमला कर घायल किए जाने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिजड़ा लगाने की मांग वन विभाग से की है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ लक्ष्मण सिंह रावत ने बताया कि ग्राम ओजली में गुलदार द्वारा महिला को घायल किया गया है। कहा कि इस संबंध में वन कर्मी भी क्षेत्र में तैनात कर दिए गए हैं। (जासं)