कोटद्वार में बच्ची को घर के आंगन से ले भागा गुलदार, मां ने जान पर खेलकर बेटी को सुरक्षित बचाया
कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में एक गुलदार ने घर के आंगन से आठ वर्षीय बच्ची सान्वी को उठा लिया। मां ...और पढ़ें
-1793721143499_m.webp)
वन विभाग की टीम ने घायल बच्ची को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है।
HighLights
गुलदार ने कोटद्वार में आठ वर्षीय बच्ची पर हमला किया।
मां ने अपनी जान पर खेलकर बच्ची को बचाया।
बच्ची को गर्दन पर गंभीर चोटें आईं, अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, कोटद्वार। पिछले लम्बे समय से सनेह क्षेत्र में सक्रिय गुलदार ने मंगलवार देर शाम एक बच्ची को घर के आंगन से उठा ले गया। मां में गुलदार के पीछे दौड़ लगाई और गुलदार के जबड़े से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया। बच्ची को बेस हॉस्पिटल में लाकर भर्ती किया गया है।
घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। सनेह निवासी संतोष रावत की आठ वर्षीय पुत्री सान्वी अपनी मां नीलम के साथ घर के आंगन की लाइट जलाने आई। इसी बीच आंगन के कोने में दुबके गुलदार ने सान्वी पर हमला कर दिया। गुलदार सान्वी को जबड़े में दबोच खेत की तरफ भागा। नीलम भी शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे भागी। करीब 100 मी. दूर जाकर गुलदार रुक गया और नीलम ने बगैर कुछ सोचे सान्वी को अपनी तरफ खींच लिया। इस बीच आसपास के ग्रामीणों सहित घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।
8 वर्षीय बच्ची गुलदार के हमले में घायल बच्ची का नाम सानवी है। पिता का नाम संतोष है। गुलदार ने बच्ची पर झपटा मरते हुए जंगल की तरफ ले जाने लगा। उसी समय बच्ची की माता नीलम रावत ने गुलदार का पीछा कर अपनी बच्ची को गुलदार के जबड़े से छुड़वाया।
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल बच्ची को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया है। चिकित्सक के अनुसार बच्ची की गर्दन पर गुलदार के पंजों के गहरे जख्म हैं। इधर, क्षेत्रीय जन ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। कहा कि गुलदार चार लोगों को घायल कर चुका है। लेकिन, विभाग सुध लेने को तैयार नहीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भी चिकित्सालय पहुंच घायल बच्ची के हालचाल पूछे।